Saturday, 13 June 2026

अजमेर पहुंचीं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं


अजमेर पहुंचीं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी शनिवार को अजमेर दौरे पर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्ष देश के लिए "अमृत काल" साबित हुए हैं और इस दौरान सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उनके अनुसार केंद्र सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

प्रेस वार्ता के दौरान दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अजमेर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री ने शहर की प्रसिद्ध कढ़ी-कचौरी का स्वाद भी लिया। इसके बाद उन्होंने नया बाजार स्थित राजकीय संग्रहालय अजमेर का दौरा किया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विशेष चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई थी, जिसका उन्होंने अवलोकन किया।

प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों, विकास परियोजनाओं और सामाजिक कल्याण योजनाओं को चित्रों और सूचना सामग्री के जरिए प्रदर्शित किया गया। दीया कुमारी ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी भी प्राप्त की।

इस अवसर पर ओमप्रकाश भड़ाणा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गई।

 उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अजमेर की प्रसिद्ध कढ़ी-कचौरी का स्वाद भी लिया।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अजमेर की प्रसिद्ध कढ़ी-कचौरी का स्वाद भी लिया।
Previous
Next

Related Posts