Tuesday, 28 July 2026

अमायरा सुसाइड केस में नीरजा मोदी स्कूल के मालिक समेत चार आरोपियों पर चलेगा मुकदमा


अमायरा सुसाइड केस में नीरजा मोदी स्कूल के मालिक समेत चार आरोपियों पर चलेगा मुकदमा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। अमायरा सुसाइड केस में जयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल के मालिक सौरभ मोदी, स्कूल प्रिंसिपल इंदू दुबे, शिक्षिका पुनीता शर्मा और सफाईकर्मी रामू के खिलाफ मुकदमा चलेगा। जयपुर महानगर प्रथम की एसीजेएम-10 कोर्ट ने मंगलवार को मामले में प्रसंज्ञान लेते हुए इसे आगे की सुनवाई के लिए बाल न्यायालय भेज दिया।

सुनवाई के दौरान सभी आरोपी अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें नियमानुसार जमानत दे दी। अब मामले की आगे की सुनवाई बाल न्यायालय में होगी, जहां पुलिस की ओर से पेश आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

अमायरा के परिजनों ने अदालत में प्रार्थना-पत्र पेश कर आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं जोड़ने की मांग की थी। परिजनों की ओर से आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा लगाने तथा स्कूल मालिक और प्रिंसिपल के खिलाफ बच्ची के साथ क्रूरता से संबंधित प्रावधान जोड़ने का आग्रह किया गया था।

हालांकि एसीजेएम-10 कोर्ट ने परिजनों के प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने पुलिस की ओर से लगाई गई धाराओं में ही प्रसंज्ञान लिया है। इस प्रकार फिलहाल आरोपियों के खिलाफ वही धाराएं प्रभावी रहेंगी, जो जांच के बाद पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत की थीं।

मामले में अदालत द्वारा प्रसंज्ञान लिया जाना आरोपों की न्यायिक जांच की शुरुआत है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सिद्ध हुआ है या नहीं, इसका अंतिम निर्णय बाल न्यायालय में सुनवाई, साक्ष्य और गवाहों के परीक्षण के बाद होगा।

Previous
Next

Related Posts