



धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जसवंत सिंह गुर्जर के निजी आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक जसवंत सिंह गुर्जर एवं उनके परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और कहा कि दुःख की इस घड़ी में वह और राज्य सरकार परिवार के साथ हैं।