Monday, 08 June 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा, पत्नी गीता शर्मा की दंडवत परिक्रमा के समापन में हुए शामिल


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा, पत्नी गीता शर्मा की दंडवत परिक्रमा के समापन में हुए शामिल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

डीग। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गोवर्धन पहुंचे, जहां उन्होंने गोवर्धन गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी गीता शर्मा और पुत्र द्वारा की जा रही दंडवत परिक्रमा के समापन अवसर पर शामिल होने के लिए पहुंचे ।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता शर्मा एवं उनके पुत्र ने 3 जून से गोवर्धन गिरिराज जी की दंडवत परिक्रमा प्रारंभ की थी। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के इस विशेष अनुष्ठान के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं गोवर्धन पहुंचे और परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के डीग पहुंचने पर हेलीपैड पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औकात सिंह लखावत तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

गोवर्धन पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने डीग स्थित श्रीनाथजी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने रात्रि लगभग 8.30 बजे गोवर्धन गिरिराज जी की परिक्रमा प्रारंभ की।

धार्मिक महत्व वाले पुरुषोत्तम मास में गोवर्धन परिक्रमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज की परिक्रमा और पूजा-अर्चना करते हैं। मुख्यमंत्री की इस धार्मिक यात्रा को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल रहा।

मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के डीग पहुंचने पर हेलीपैड पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औकात सिंह लखावत,पत्नी गीता शर्मा की दंडवत परिक्रमा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के डीग पहुंचने पर हेलीपैड पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औकात सिंह लखावत,पत्नी गीता शर्मा की दंडवत परिक्रमा
Previous
Next

Related Posts