Friday, 05 June 2026

पुरुषोत्तम मास में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता शर्मा और पुत्र ने शुरू की गोवर्धन गिरिराज जी दंडवत परिक्रमा


पुरुषोत्तम मास में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता शर्मा और पुत्र ने शुरू की गोवर्धन गिरिराज जी दंडवत परिक्रमा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

गोवर्धन। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर गोवर्धन की राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता शर्मा एवं उनके पुत्र ने 3 जून से गोवर्धन की दंडवत परिक्रमा प्रारंभ की है। धार्मिक आस्था और पारिवारिक मंगलकामना के साथ शुरू हुई यह परिक्रमा सादगी और श्रद्धा का विशेष उदाहरण बनकर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि इस वर्ष परिक्रमा के दौरान किसी प्रकार का दिखावा नहीं किया गया है तथा सुरक्षा व्यवस्था भी सामान्य रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सादगी और फिजूलखर्ची से बचने के संदेश को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा को पूरी तरह सामान्य धार्मिक स्वरूप में आयोजित जा रही है।

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री परिवार की ओर से यह दंडवत परिक्रमा प्रदेश की सुख-समृद्धि, मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल, परिवार के कल्याण और धार्मिक आस्था के भाव से की जा रही है। गीता शर्मा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धापूर्वक इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले रही हैं।

गोवर्धन परिक्रमा सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखती है। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण और गिरिराज महाराज की कृपा प्राप्ति के लिए दंडवत परिक्रमा करते हैं। पुरुषोत्तम मास में इस परिक्रमा का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

जानकारी के अनुसार परिक्रमा के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी गोवर्धन पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे।

Previous
Next

Related Posts