Wednesday, 03 June 2026

प्रतापगढ़ में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, पुलिस क्वार्टर में मिला शव


प्रतापगढ़ में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, पुलिस क्वार्टर में मिला शव

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना परिसर स्थित पुलिस क्वार्टर में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई। मृतक महिला कांस्टेबल की पहचान Som Kunwar सोम कुंवर के रूप में हुई है, जो प्रतापगढ़ जिले के वरमंडल क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार ईद पर्व के चलते गुरुवार सुबह महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची। पुलिसकर्मियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद अनहोनी की आशंका पर पुलिसकर्मी थाना परिसर स्थित क्वार्टर पहुंचे, जहां महिला कांस्टेबल मृत अवस्था में मिलीं। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामले की सूचना मिलते ही B. Aditya जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य, उपखंड अधिकारी और छोटीसादड़ी सीओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं प्रतापगढ़ से एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। आसपास के कई थानों की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल का शव थाना परिसर के पीछे स्थित पुलिस क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस फिलहाल आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना के बाद महिला कांस्टेबल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बुधवार रात करीब 9 बजे उनकी महिला कांस्टेबल से फोन पर बातचीत हुई थी और उस समय वह सामान्य स्थिति में थीं। जानकारी यह भी सामने आई है कि वह एक दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटी थीं।

परिजनों ने एफएसएल जांच की मांग करते हुए पोस्टमार्टम पर भी आपत्ति जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की गहन जांच जारी है।

    Previous
    Next

    Related Posts