



जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे IPL मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 230 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 229 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही। 15 ओवर तक टीम ने 8 विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं। फिलहाल दसुन शनाका और तुषार देशपांडे क्रीज पर मौजूद हैं। 15 वें ओवर में जेसन होल्डर ने जोफ्रा आर्चर को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराकर राजस्थान को बड़ा झटका दिया।
गुजरात की ओर से राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को LBW आउट किया। इसके अलावा शुभम दुबे (15 रन), ध्रुव जुरेल (24 रन) और डोनोवान फरेरा (4 रन) को भी बोल्ड कर कुल चार विकेट अपने नाम किए।
पावरप्ले के दौरान कगिसो रबाडा ने राजस्थान को शुरुआती झटके दिए। उन्होंने शिमरोन हेटमायर (6 रन) और कप्तान यशस्वी जायसवाल (3 रन) को पवेलियन भेजा। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तेज 36 रन बनाए, लेकिन उन्हें मोहम्मद सिराज ने अरशद खान के हाथों कैच करा दिया। मैच फिलहाल रोमांचक स्थिति में बना हुआ है, हालांकि राजस्थान रॉयल्स पर हार का खतरा मंडरा रहा है।