Thursday, 07 May 2026

प्रतापगढ़ के बंबोरी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चौपाल, गेर नृत्य में शामिल होकर जीता ग्रामीणों का दिल


प्रतापगढ़ के बंबोरी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चौपाल, गेर नृत्य में शामिल होकर जीता ग्रामीणों का दिल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

प्रतापगढ़। जिले के छोटीसादड़ी क्षेत्र के बंबोरी गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा जनउत्साह और पारंपरिक रंगों से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गर्मजोशी से किया। हेलीपैड से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आदिवासी परंपरा के गेर नृत्य से अभिनंदन किया गया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री स्वयं भी इस पारंपरिक नृत्य में शामिल हुए, जिससे ग्रामीणों में खास उत्साह देखने को मिला।

ग्राम विकास चौपाल को पारंपरिक स्वरूप देने के लिए मंच से कुर्सियां हटाकर खाट लगाई गई, जिससे ग्रामीण परिवेश की झलक दिखाई दी। चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीधे किसानों और आमजन से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं और मांगों को सुना। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक किसान के घर रात्रि विश्राम भी किया, जिससे ग्रामीणों के साथ उनका जुड़ाव और मजबूत नजर आया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने राजीविका समूह से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभव जाने और “लखपति दीदी” बनने के लिए प्रेरित किया। मीनू दास नामक महिला को मंच पर बुलाकर उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी ली और कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान और पेयजल जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि गैस कनेक्शन मिलने से धुएं से होने वाली समस्याओं से राहत मिली है और शौचालय निर्माण से महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिली है।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा, यहां तक कि आसपास के मकानों की छतों पर भी सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम में चित्तौड़ से भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा,महिला विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार, सहकारिता राज्यमंत्री गौतम दक, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

गेर नृत्य में शामिल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।बंबोरी गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चौपाल में ग्रामीणों से संवाद । राजीविका महिलाएं
गेर नृत्य में शामिल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।बंबोरी गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चौपाल में ग्रामीणों से संवाद । राजीविका महिलाएं
Previous
Next

Related Posts