Saturday, 02 May 2026

कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी और टोंक विधायक सचिन पायलट का भाजपा पर पलटवार, बोले—मेरा फोकस चिड़िया की आंख जैसा, बयानबाजी से नहीं भटकूंगा


कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी और टोंक विधायक सचिन पायलट का भाजपा पर पलटवार, बोले—मेरा फोकस चिड़िया की आंख जैसा, बयानबाजी से नहीं भटकूंगा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ के प्रभारी और टोंक विधायक सचिन पायलट ने भाजपा नेताओं द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान पूरी तरह केंद्रित है और वे “चिड़िया की आंख” की तरह अपने लक्ष्य पर फोकस किए हुए हैं। पायलट ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ अखबारों में नाम छपवाने के लिए बयान देते हैं, लेकिन वह इस तरह की बातों से प्रभावित नहीं होते।

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ के प्रभारी और टोंक विधायक पायलट ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर आचार संहिता (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) की भावना का उल्लंघन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बीच टीवी पर आकर कांग्रेस को कोसा गया, जो चुनावी मर्यादाओं के खिलाफ है।

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ के प्रभारी और टोंक विधायक पायलट शनिवार को पूर्व पीसीसी चीफ नारायण सिंह के फार्महाउस पर आयोजित सवामणि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद वे खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये बयान दिए।

उन्होंने कहा कि वे खाटूश्यामजी नियमित रूप से आते रहते हैं और इस बार लंबे अंतराल के बाद दर्शन का अवसर मिला। पायलट ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और प्रगति की कामना की। उन्होंने मंदिर प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यहां दर्शन व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है और यह देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

आगामी चुनाव परिणामों को लेकर कांग्रेस की छत्तीसगढ़ के प्रभारी और टोंक विधायक पायलट ने विश्वास जताया कि जिन राज्यों में उन्होंने प्रचार किया है, वहां कांग्रेस गठबंधन मजबूत स्थिति में है और सरकार बनाने में सफल रहेगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जनता को भ्रमित किया गया, जबकि यह बिल पहले ही संसद द्वारा पारित किया जा चुका है।

Previous
Next

Related Posts