Friday, 01 May 2026

राजस्थान में ‘स्व-गणना’ से शुरू हुई Census 2027 की प्रक्रिया, 15 मई 2026 तक घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे जनगणना विवरण, जाने कैसे करें स्व-गणना


राजस्थान में ‘स्व-गणना’ से शुरू हुई Census 2027 की प्रक्रिया, 15 मई 2026 तक घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे जनगणना विवरण, जाने कैसे करें स्व-गणना

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान में आगामी Census 2027 के तहत जनगणना की पहली चरण की प्रक्रिया ‘स्व-गणना (Self-Enumeration)’ के साथ शुरू हो गई है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने लोक भवन से इस डिजिटल प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की, जिससे अब प्रदेश के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपने परिवार और आवास से जुड़ी जानकारी भर सकेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा अब 15 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में लोग आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर और आवश्यक विवरण के माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह कदम पारंपरिक डोर-टू-डोर सर्वे से पहले डिजिटल डेटा संग्रह को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस प्रक्रिया में भाग लेते हुए स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की और प्रदेशवासियों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि Census 2027 देश के ‘डिजिटल और विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

    Previous
    Next

    Related Posts