



जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाले राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के IPL मुकाबले को लेकर पिंकसिटी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टेडियम के बाहर से लेकर शहर की गलियों तक क्रिकेट का माहौल छाया हुआ है।
मैच से पहले गुरुवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने SMS स्टेडियम और RCA एकेडमी में जमकर अभ्यास किया।
बल्लेबाजों ने बड़े शॉट्स खेलने का अभ्यास किया
गेंदबाजों ने लाइन-लेंथ पर फोकस किया
फील्डिंग कोच ने खिलाड़ियों को बाउंड्री कैचिंग की ट्रेनिंग दी
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अभ्यास के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में मस्ती करते भी नजर आए।
मैच के दौरान जाम से बचने के लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है—
यूनिवर्सिटी गेट से टोंक रोड: ट्रैफिक को जनता स्टोर की ओर डायवर्ट किया जाएगा
जेडीए चौराहा से रामबाग: वाहन गांधी सर्किल/त्रिमूर्ति सर्किल की ओर मोड़े जाएंगे
टोंक रोड पर दबाव बढ़ने पर: गांधी नगर मोड़ और आरबीआई कट से डायवर्जन
टोंक रोड (गांधी नगर मोड़ से नारायण सिंह तिराहा)
भवानी सिंह रोड
जनपथ और आसपास के मार्ग
स्टेडियम के चारों ओर मुख्य मार्गों को नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है। यहां वाहन खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वी गेट: सुबोध स्कूल/कॉलेज ग्राउंड
उत्तरी गेट: हाईकोर्ट अंडरग्राउंड पार्किंग, SMS इन्वेस्टमेंट ग्राउंड, अंबेडकर सर्कल
पश्चिमी गेट: अमरूदों का बाग
VIP पार्किंग: स्टेडियम के अंदर साउथ ब्लॉक, आर्चरी ग्राउंड, टेनिस ग्राउंड
कैब पिकअप/ड्रॉप: अमरूदों का बाग, सुबोध स्कूल, SMS इन्वेस्टमेंट ग्राउंड
भारी वाहन: मैच खत्म होने तक शहर में प्रवेश प्रतिबंधित
रोडवेज बसें: नारायण सिंह तिराहा, स्टैच्यू सर्किल और चौमूं हाउस से संचालन
प्रशासन ने दर्शकों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने, वैकल्पिक मार्ग अपनाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। जयपुर में क्रिकेट के इस बड़े मुकाबले को लेकर माहौल पूरी तरह तैयार है और दर्शकों को एक रोमांचक मैच की उम्मीद है।