Friday, 01 May 2026

ICICI बैंक ने iMobile ऐप पर यूपीआई लेनदेन के लिए शुरू की 'बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन' सुविधा, अब ₹5,000 तक बिना PIN के भुगतान संभव


ICICI बैंक ने iMobile ऐप पर यूपीआई लेनदेन के लिए शुरू की 'बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन' सुविधा, अब ₹5,000 तक बिना PIN के भुगतान संभव

ICICI Bank ने अपने मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म iMobile पर UPI लेनदेन के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की नई सुविधा शुरू की है। इस पहल के तहत अब ग्राहक ₹5,000 तक के UPI भुगतान को फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के माध्यम से अधिकृत कर सकेंगे, जिससे बार-बार UPI PIN दर्ज करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।

बैंक के अनुसार यह सुविधा ग्राहकों को तेज़, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक डिजिटल भुगतान अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। खासतौर पर सार्वजनिक स्थानों पर PIN चोरी या “शोल्डर सर्फिंग” जैसे जोखिमों को कम करने में यह फीचर कारगर साबित होगा।

इस नई सुविधा के जरिए ग्राहक पीयर-टू-पीयर ट्रांसफर, QR कोड स्कैन कर भुगतान और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन जैसे सभी UPI भुगतान आसानी से कर सकते हैं। हालांकि ₹5,000 से अधिक के लेनदेन के लिए सुरक्षा कारणों से UPI PIN दर्ज करना अनिवार्य रहेगा।

बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि यह सुविधा नियामक दिशानिर्देशों के अनुरूप है और इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान को अधिक सुरक्षित और सहज बनाना है। साथ ही ग्राहकों को यह विकल्प भी दिया गया है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार PIN आधारित या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन में से किसी एक को चुन सकें।

यह सुविधा Android (v30) और iOS (v28.2) के नवीनतम iMobile ऐप वर्जन पर उपलब्ध है। Android उपयोगकर्ता फिंगरप्रिंट से और iOS उपयोगकर्ता फेस रिकग्निशन के माध्यम से भुगतान को अधिकृत कर सकते हैं।

कैसे करें एक्टिव:

  • iMobile ऐप में लॉग इन करें
  • UPI सेक्शन में जाकर सेटिंग्स खोलें
  • संबंधित बैंक खाता चुनें
  • “Use biometric for payments” विकल्प चुनें
  • UPI PIN से सत्यापन करें
  • डिवाइस बायोमेट्रिक से कन्फर्म करें
    Previous
    Next

    Related Posts