Thursday, 30 April 2026

एसएमएस स्टेडियम में ग्राउंड स्टाफ का बढ़ाया उत्साह, आरसीए ने दी टी-शर्ट और सराहा योगदान


एसएमएस स्टेडियम में ग्राउंड स्टाफ का बढ़ाया उत्साह, आरसीए ने दी टी-शर्ट और सराहा योगदान

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबलों से पहले सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में तैयारियों को लेकर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी सक्रिय नजर आई। कमेटी के सदस्यों ने स्टेडियम पहुंचकर वहां काम कर रहे ग्राउंड स्टाफ का उत्साहवर्धन किया और उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान आरसीए की ओर से ग्राउंड स्टाफ के सदस्यों को टी-शर्ट वितरित की गई, जिससे कर्मचारियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

दिन-रात मेहनत कर तैयार किया मैदान

आरसीए एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डॉ. मोहित यादव ने कहा कि ग्राउंड स्टाफ ने दिन-रात मेहनत कर सवाई मानसिंह स्टेडियम को आईपीएल के लिए बेहतरीन तरीके से तैयार किया है।उन्होंने कहा कि मैदान की गुणवत्ता और तैयारियों को लेकर सभी संबंधित टीमों ने मिलकर शानदार कार्य किया है, जिससे जयपुर में होने वाले मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित हो सकेंगे।

आईपीएल आयोजन में हर स्तर पर सहयोग

डॉ. मोहित यादव ने बताया कि आरसीए एडहॉक कमेटी राज्य सरकार, बीसीसीआई और राजस्थान रॉयल्स के साथ समन्वय बनाकर आईपीएलआयोजन में हर स्तर पर सहयोग कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आरसीए ने बीसीसीआई अधिकारियों को पूर्ण विश्वास दिलाया है कि जयपुर में आईपीएल के आयोजन को सफल बनाने के लिए हर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

जयपुर में आईपीएल को लेकर उत्साह

जयपुर में आईपीएल मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में ग्राउंड स्टाफ की मेहनत औरआरसीए के प्रयास आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आरसीए का यह कदम ग्राउंड स्टाफ के मनोबल को बढ़ाने और टीमवर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Previous
Next

Related Posts