Wednesday, 29 April 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले में हादसा: एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले में हादसा: एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जालोर/बागोड़ा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब काफिले में शामिल पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना बागोड़ा थाना क्षेत्र के मेड़ा गांव के पास भारतमाला एक्सप्रेस-वे से जुड़ी एमडीआर सड़क पर करीब 3 बजे हुई। हादसे के समय मदन राठौड़ बाली क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। अचानक एस्कॉर्ट वाहन का स्टेरिंग फेल होने से चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में बागोड़ा थाने में तैनात एएसआई नरसाराम के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि वाहन चालक कॉन्स्टेबल साबिर खान को हल्की चोटें आईं। अन्य पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मदन राठौड़ ने तुरंत काफिला रुकवाया और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करवाई। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन का स्टेरिंग फेल होना हादसे का मुख्य कारण हो सकता है। Baldevram ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि तकनीकी कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सके। इस घटना ने एक बार फिर वीआईपी काफिलों की सुरक्षा और वाहनों की तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous
Next

Related Posts