



भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय करने पर कांग्रेस पार्टी को इसका राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा।
भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों पर “डाका” डाल रही है और इसका दुष्परिणाम आने वाले समय में सामने आएगा। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के खिलाफ बताया।
इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने आंदोलन की रणनीति भी तैयार कर ली है। गोयल ने घोषणा की कि शहर भाजपा की ओर से 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे गवर्नमेंट हॉस्टल पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
भाजपा का यह कदम महिला आरक्षण को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।