Saturday, 18 April 2026

RAS-2024 रिजल्ट जारी: बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 1096 अफसर जल्द मिलेंगे राजस्थान को


RAS-2024 रिजल्ट जारी: बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 1096 अफसर जल्द मिलेंगे राजस्थान को

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शनिवार को बहुप्रतीक्षित RAS-2024 भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस बार बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है, जबकि जैसलमेर के वीरेंद्र चारण दूसरे स्थान पर रहे।

आयोग द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में कुल 2391 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। टॉप-10 में नवनीत शर्मा (तीसरे), रविंद्र सिंह (चौथे), विकास सियाग (पांचवें), ऐश्वर्या कंवर (छठे), दिनेश (सातवें), शालू (आठवें), भूपेंद्र सिंह (नौवें) और राम सिंह गुर्जर (दसवें स्थान) पर रहे। इसके अलावा यशवंत सांडू 11वें, कुलदीप शर्मा 12वें, तनीषा यादव 19वें और वृंदा शेखावत 20वें स्थान पर रही हैं।

इस भर्ती के जरिए प्रदेश को कुल 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे, जिनमें 428 राज्य सेवा और 668 अधीनस्थ सेवा के पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों के जुड़ने से प्रशासनिक तंत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा होने में करीब पौने दो साल का समय लगा। आयोग ने फरवरी 2025 में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी, जिसके बाद जून 2025 में मुख्य परीक्षा कराई गई। मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद 1 दिसंबर 2025 से साक्षात्कार शुरू हुए, जो 17 अप्रैल 2026 तक चले। इसके अगले ही दिन 18 अप्रैल को अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया।

    Previous
    Next

    Related Posts