Saturday, 18 April 2026

जयपुर में ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ की शुरुआत: सड़कों पर उतरे अधिकारी, दोगुना कचरा उठाने का लक्ष्य


जयपुर में ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ की शुरुआत: सड़कों पर उतरे अधिकारी, दोगुना कचरा उठाने का लक्ष्य

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर को स्वच्छता के नए स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम ने शनिवार को ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ का आगाज किया। सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस महाअभियान में नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा स्वयं टीम के साथ सड़कों पर उतरे और अभियान की शुरुआत ‘सफाई योद्धाओं’ द्वारा सामूहिक शपथ के साथ हुई।

अभियान की विशेषता यह रही कि आयुक्त केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं रहे, बल्कि किशनपोल बाजार में गंदगी देखकर खुद कूड़ा उठाकर डस्टबिन में डाला। इससे कर्मचारियों और आमजन को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरणा मिली। दोपहर तक संदेश नायक भी अभियान में शामिल हो गए और दोनों अधिकारी फील्ड में सक्रिय रूप से जुटे रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और कमिश्नर RUSH स्थित अन्नपूर्णा रसोई पहुंचे, जहां उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया। अधिकारियों ने आमजन के साथ बैठकर भोजन भी किया और सीधे फीडबैक लिया। कलेक्टर संदेश नायक ने घोषणा की कि यह अभियान केवल जयपुर शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले के सभी नगर निकायों में इसी तर्ज पर लागू किया जाएगा।

अभियान का असर पहले ही दिन दिखाई देने लगा। ट्रांसफर स्टेशनों पर कचरा लाने वाली गाड़ियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी दर्ज की गई। हालांकि अजमेरी गेट और जलेब चौक जैसे क्षेत्रों में गंदगी मिलने पर आयुक्त ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

अभियान के दौरान आयुक्त ओम कसेरा ने आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए सफाई व्यवस्था पर सवाल किए—क्या डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण नियमित हो रहा है और गाड़ियां समय पर पहुंच रही हैं या नहीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पहले लोगों को समझाया जाएगा, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

नगर निगम ने इस महाअभियान के लिए 9000 कर्मचारियों को तैनात किया है, जो शहर के 13 जोन और 150 वार्डों में लगातार 14 घंटे तक सफाई कार्य करेंगे। अतिरिक्त कचरा संग्रहण वाहन, जेसीबी और डंपर लगाए गए हैं, ताकि शहर के हर कोने को साफ किया जा सके। निगम का लक्ष्य एक दिन में सामान्य 2000–3000 टन से अधिक कचरा उठाकर नया रिकॉर्ड बनाना है और जयपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है।

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक और कमिश्नर ओम कसेरा RUSH अन्नपूर्णा रसोई पहुंचे

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक और कमिश्नर ओम कसेरा शनिवार दोपहर RUSH के अन्नपूर्णा रसोई पहुंचे।

यहां खाने की व्यवस्था से लेकर अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। आम जनता के साथ कलेक्टर और कमिश्नर ने यहां भोजन भी किया।

जयपुर के कलेक्टर बोले- जिले के सभी नगर निकाय में सफाई मैराथन शुरू होगी

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने कहा- नगर निगम द्वारा सफाई मैराथन की अनोखी पहल हुई है। इसे जयपुर जिले की सभी नगर निकाय में भी शुरू किया जाएगा। इस मुहिम के तहत आज जयपुर में एक अलग माहौल देखने को मिल रहा है। जगह-जगह पिछले लंबे वक्त से जो कचरा या कूड़ा था, उसे उठाया जा रहा है। ऐसे में मैं आम जनता से भी अपील करूंगा कि वह अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नगर निगम के इस अभियान का हिस्सेदार बनें।

जयपुर को गंदा करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी

नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने कहा कि आज आम जनता को भी लगेगा कि इस महा अभियान में भागीदारी करनी चाहिए। शहर की जनता को भी जयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मोटिवेट किया जाएगा। मैं और नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी आज दिनभर फील्ड में रहेंगे। मैंने आज शहर के सभी जोन का दौरा किया हैऔर वहां की सफाई व्यवस्था को करीब से देखकरपता लगाने का प्रयास किया है कि किस प्रकार की व्यवस्थाएं भविष्य में की जानी चाहिए। 

कसेरा ने कहा कि जयपुर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आज हम जनता से सहयोग मांग रहे हैं। हम उन्हें प्रेम की भाषा से समझाने की पहली कोशिश कर रहे हैं। अगर इसके बाद भी कोई व्यक्ति प्रेम की भाषा नहीं समझेगा और जयपुर को गंदा करेगा तो उसके खिलाफ सख्ती भी बरती जाएगी।

    Previous
    Next

    Related Posts