Friday, 10 April 2026

“वफ़ादारों को ही मिले राजनीतिक नियुक्तियाँ, अवसरवादियों को नहीं” — वसुंधरा राजे का सख्त संदेश


“वफ़ादारों को ही मिले राजनीतिक नियुक्तियाँ, अवसरवादियों को नहीं” — वसुंधरा राजे का सख्त संदेश

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में संगठन और विचारधारा को लेकर स्पष्ट और सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के 46 साल के सफर में कई लोग आए और गए, लेकिन मूल विचारधारा से जुड़े वफ़ादार कार्यकर्ताओं को ही सम्मान और अवसर मिलना चाहिए।

दल बदलने से मानसिकता नहीं बदलती

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि कई लोग दल बदल लेते हैं, लेकिन उनका दिल और सोच नहीं बदलती। ऐसे लोगों से पार्टी को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ और राजनीतिक नियुक्तियाँ दी जानी चाहिए।

समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए संघर्ष किया है, जिनमें विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता है, उन्हीं को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवसरवादियों को नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं को मौका मिलना चाहिए।

महान नेताओं का किया उल्लेख

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने अपने संबोधन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, विजया राजे सिंधिया और भैरों सिंह शेखावत जैसे नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में संगठन को मजबूत बनाया।

मोदी और भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की सराहना

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ विकास को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।


“काम करो, पद अपने आप आएगा”

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि  “पद के लिए काम मत करो, काम करोगे तो पद खुद चलकर आएगा।”

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार, सांसद मंजू शर्मा, विधायक बाल मुकुंदाचार्य और गोपाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts