Saturday, 07 March 2026

वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त नारायण बारेठ का निधन, निमोनिया के इलाज के दौरान आया हार्ट अटैक


वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त नारायण बारेठ का निधन, निमोनिया के इलाज के दौरान आया हार्ट अटैक

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त नारायण बारेठ का निमोनिया के इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार के एक सदस्य ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार रात अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को जयपुर में किया जाएगा।

नारायण बारेठ ने लंबे समय तक बीबीसी हिंदी में पत्रकार के रूप में काम किया और अपनी निष्पक्ष तथा जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए विशेष पहचान बनाई। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के बाद उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाते हुए राजस्थान के सूचना आयुक्त के रूप में भी सेवा दी और अपने कार्यकाल के दौरान एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी छाप छोड़ी।

उनके निधन पर कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा कि नारायण बारेठ ने जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। उन्होंने कहा कि सूचना आयुक्त के रूप में भी उन्होंने कुशल प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया। गहलोत ने कहा कि नारायण बारेठ न केवल एक उत्कृष्ट पत्रकार थे, बल्कि बेहद सरल और नेक इंसान भी थे। उनका असमय निधन पत्रकारिता जगत और व्यक्तिगत रूप से उनके लिए एक बड़ी क्षति है।

Previous
Next

Related Posts