Saturday, 02 May 2026

कोटा में आंधी-बारिश के बीच सेवन वंडर्स में हादसा: छतरीनुमा संरचना का हिस्सा गिरा, 8 लोग घायल


कोटा में आंधी-बारिश के बीच सेवन वंडर्स में हादसा: छतरीनुमा संरचना का हिस्सा गिरा, 8 लोग घायल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

कोटा में गुरुवार रात तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान सेवन वंडर्स परिसर में एक गंभीर हादसा हो गया। इंदिरा गांधी नगर का एक परिवार घूमने के लिए यहां आया हुआ था। अचानक मौसम खराब होने पर परिवार के 8 सदस्य हेरिटेज क्षेत्र में बनी छतरीनुमा संरचना के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े हो गए।

इसी दौरान तेज हवाओं के बीच संरचना के ऊपर लगी पत्थर की पट्टियां और उसका एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में सभी 8 लोग घायल हो गए। घायलों के सिर में चोटें आई हैं, जबकि दो लोगों के हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

    Previous
    Next

    Related Posts