Wednesday, 18 February 2026

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, चुनाव आयोग ने किया ऐलान


10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी।

इन 37 सीटों में से 12 सीटें वर्तमान में एनडीए के पास हैं, जबकि 25 सीटों पर विपक्षी दलों का कब्जा है। इन सीटों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है।

किन राज्यों में कितनी सीटें?

सबसे अधिक 7 सीटों पर महाराष्ट्र में चुनाव होगा। तमिलनाडु की 6 सीटों पर मतदान कराया जाएगा, जबकि पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव होगा। अन्य राज्यों में भी रिक्त हो रही सीटों पर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इन नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त

राज्यसभा के जिन प्रमुख सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शामिल हैं। इनका कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होगा।

राजनीतिक समीकरण पर असर

इन चुनावों को संसद के उच्च सदन में राजनीतिक संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। जिन राज्यों में सत्ताधारी दलों का बहुमत है, वहां परिणाम लगभग तय माने जा रहे हैं, लेकिन कुछ सीटों पर मुकाबला रोचक हो सकता है।

राज्यसभा चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होते हैं, जिसमें संबंधित राज्य की विधानसभा के निर्वाचित सदस्य मतदान करते हैं। ऐसे में राज्यों के मौजूदा राजनीतिक समीकरण इन चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

    Previous
    Next

    Related Posts