Wednesday, 18 February 2026

जयपुर में भूमि आवंटन की मांग: सारस्वत ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सीपी जोशी से की शिष्टाचार भेंट


जयपुर में भूमि आवंटन की मांग: सारस्वत ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सीपी जोशी से की शिष्टाचार भेंट

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। सारस्वत ब्राह्मण समाज जिला जयपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी से शिष्टाचार भेंट कर समाजहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में समाज के लिए भूमि आवंटन कराने हेतु राज्य सरकार तथा जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) से अनुशंसा करवाने का निवेदन किया।

प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए एक स्थायी स्थान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो जाती है तो समाज को एक संगठित मंच मिलेगा, जहां विभिन्न कार्यक्रम, संस्कार शिविर, शैक्षणिक मार्गदर्शन और सांस्कृतिक आयोजन नियमित रूप से संचालित किए जा सकेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, सुरेश सारस्वत,नीलकमल शुक्ला, संतोष शर्मा, सुरेश उपाध्याय, सुनील सारस्वत एवं सिद्धार्थ जोशी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एकमत होकर सांसद से सकारात्मक सहयोग का आग्रह किया और विश्वास जताया कि समाजहित में शीघ्र समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

सांसद सीपी जोशी ने प्रतिनिधियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और विषय पर आवश्यक स्तर पर विचार-विमर्श कर सहयोग का आश्वासन दिया। समाजजनों ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ेगी।

Previous
Next

Related Posts