Saturday, 29 August 2026

खाटू श्यामजी मंदिर समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से की शिष्टाचार भेंट


खाटू श्यामजी मंदिर समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से की शिष्टाचार भेंट

खाटू श्याम जी मंदिर प्रबंधन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान, मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान एवं समिति सदस्य मोहन दास ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से शिष्टाचार भेंट की। 

मुलाकात के दौरान मंदिर प्रबंधन व्यवस्था, दर्शन-व्यवस्था के सुधार तथा आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने एवं सेवा-भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Previous
Next

Related Posts