Sunday, 28 September 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराजा एक्सप्रेस से पहुँचीं वृन्दावन — ठाकुर बांकेबिहारी, निधिवन, श्रीकुब्जा व सुदामा कुटी के किए दर्शन-पूजन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराजा एक्सप्रेस से पहुँचीं वृन्दावन — ठाकुर बांकेबिहारी, निधिवन, श्रीकुब्जा व सुदामा कुटी के किए दर्शन-पूजन

वृन्दावन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार सुबह दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेनें में से एक महाराजा एक्सप्रेस से दिल्ली से रवाना होकर लगभग सवा दस बजे वृन्दावन रोड रेलवे स्टेशन पहुँचीं। राष्ट्रपति के लिए ट्रेन के 18 में से 12 कोच आरक्षित थे, जिनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्टोरेंट, लाउंज और पावर कार शामिल थीं। सचिवालय व स्टाफ का काफिला भी उनके साथ था।

वृन्दावन पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने सबसे पहले प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे मंदिर के निकट स्थित पवित्र स्थल निधिवन पहुँचीं, जहाँ उन्होंने वृक्षों की पूजा की और वहां लगभग 500 मीटर की परिक्रमा पूर्ण की। निधिवन से राष्ट्रपति ने श्रीकुब्जा मंदिर और सुदामा कुटी का भी दर्शन-पूजन किया। धार्मिक स्थलों में किए गए आराधना-अनुष्ठान के बाद राष्ट्रपति शाम करीब पाँच बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। कुल मिलाकर राष्ट्रपति मुर्मू इस धार्मिक दौरे के लिए वृन्दावन में लगभग सात घंटे रहीं, और उनका यह यात्रा-संयोजन शिष्टाचार व सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

    Previous
    Next

    Related Posts