Saturday, 29 August 2026

19 सितम्बर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट और मंत्रीपरिषद बैठक


19 सितम्बर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट और मंत्रीपरिषद बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में 19 सितम्बर को मुख्यमंत्री सचिवालय में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी

विधायकों के वेतन वाले विधेयक पर हो सकती है चर्चा

पिछली कैबिनेट बैठक में विधायकों के वेतन बढ़ाने वाले विधेयक को भी मंजूरी मिलनी थी, लेकिन ऐनवक्त पर इसे स्थगित कर दिया गया। सीएम भजनलाल ने निर्देश दिए थे कि पहले अन्य राज्यों के यहां विधायकों के वेतन का अध्ययन करवा लें। इसके बाद निर्णय किया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठक में विधायकों के वेतन वाले विधेयक भी चर्चा हो सकती है।

कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री शर्मा मंत्रीपरिषद की बैठक करेंगे। इन बैठकों में प्रदेश से जुड़े विभिन्न अहम विषयों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है।

Previous
Next

Related Posts