Tuesday, 21 July 2026

राजस्थान में ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना’ से उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट मुफ्त बिजली


राजस्थान में ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना’ से उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट मुफ्त बिजली

जयपुर।राजस्थान सरकार ने ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना’ के तहत उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात दी है। अब पात्र उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। इसके लिए शर्त रखी गई है कि उपभोक्ता के घर पर 1.1 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम या सामुदायिक रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया जाएगा।

इस योजना को लागू करने के लिए जयपुर डिस्कॉम ने सर्कुलर जारी किया है और सभी वृत्त अधीक्षण अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। डिस्कॉम कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की सहमति लेने और उन्हें योजना से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की देरी, लापरवाही या गलत जानकारी को गंभीरता से लिया जाएगा।

किन्हें मिलेगा लाभ?

केवल वे उपभोक्ता पात्र होंगे जो मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में पहले से पंजीकृत हैं।उपभोक्ता की औसत मासिक खपत 2024-25 में 150 यूनिट तक होनी चाहिए।जिन उपभोक्ताओं के पास छत उपलब्ध है, वहां व्यक्तिगत 1.1 किलोवाट रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाया जाएगा।जिनके पास छत नहीं है या पर्याप्त जगह नहीं है, उन्हें सामुदायिक सौर संयंत्रों से जोड़ा जाएगा।अतिरिक्त मुख्य अभियंता (QC&S) की ओर से कहा गया है कि फीडर इंचार्ज स्तर तक सख्ती से निर्देशों का पालन हो और हर पात्र उपभोक्ता को योजना का लाभ मिले।

Previous
Next

Related Posts