Tuesday, 21 July 2026

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने ली शपथ


नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने ली शपथ

नई दिल्ली। भारत के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने आज राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विपक्ष के कई नेता उपस्थित रहे। समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी की भी चर्चा रही।

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन दोपहर 12:30 बजे राज्यसभा के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह उनकी नई भूमिका में संसदीय कार्यों की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

राधाकृष्णन को 9 सितंबर को हुए चुनाव में NDA उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। उन्होंने 452 वोट पाकर विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी (300 वोट) को 152 वोटों से हराया और भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बने।

    Previous
    Next

    Related Posts