भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके तीन साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने सफलतापूर्वक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी पर वापसी कर ली। स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के तहत, यह अंतरिक्ष यात्री भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित लैंड हुए।
स्पेसएक्स के ड्रैगन फ्रीडम कैप्सूल में सवार इन अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया, जहां समुद्र में सुरक्षित स्पलैशडाउन हुआ। लैंडिंग से पहले कैप्सूल के चारों पैराशूट खुल गए, जिससे इसकी रफ्तार नियंत्रित हो गई और वह धीरे-धीरे समुद्र में उतरा।
नासा ने इस ऐतिहासिक वापसी का सीधा प्रसारण किया। अंतरिक्ष यात्रियों के सुरक्षित लौटने की खबर से दुनियाभर में उत्साह का माहौल बन गया। सुनीता विलियम्स के गुजरात स्थित परिवार के सदस्यों ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए विशेष यज्ञ और प्रार्थनाएं की थीं।
स्पलैशडाउन के बाद स्पेसएक्स की रिकवरी टीम ने कैप्सूल तक पहुंचकर उसे पानी से निकाला और इसे रिकवरी वेसल ‘मेगन’ पर लाया। इसके बाद, कैप्सूल को धीरे-धीरे खोला गया और सभी अंतरिक्ष यात्रियों को ताजी हवा में सांस लेने का अवसर मिला।
सुनीता विलियम्स के परिवार और पूरे भारत के लिए यह गर्व का क्षण है। उनके सुरक्षित लौटने से भारतीय वैज्ञानिक समुदाय में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
We're getting our first look at #Crew9 since their return to Earth! Recovery teams will now help the crew out of Dragon, a standard process for all crew members after returning from long-duration missions. pic.twitter.com/yD2KVUHSuq
— NASA (@NASA) March 18, 2025