Saturday, 05 October 2024

राजस्थान भाजपा में हलचल: मुख्यमंत्री शर्मा और जेपी नड्डा की मुलाकात से उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों पर हो सकता है बड़ा फैसला


राजस्थान भाजपा में हलचल: मुख्यमंत्री शर्मा और जेपी नड्डा की मुलाकात से उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों पर हो सकता है बड़ा फैसला

राजस्थान भाजपा संगठन और सत्ता में हलचल है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिल्ली में गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष और चिकित्सा मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद विभिन्न प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा का केंद्र बिंदु उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा और कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा है। डॉ. प्रेमचंद बेरवा गलत बयानबाजी और उनकी कार्यशैली को लेकर चर्चा में आए हैं। विदेश यात्रा के बाद दिल्ली के पांच सितारा होटल की घटना तो लेकर भी चर्चा है। इस मामले में प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के बड़े भाई की मदद भी जोरों पर है। खैर कुछ भी कहो अब उनके भाग्य का फैसला शीघ्र होने वाला है।

नाबालिक बेटे को लेकर चर्चा में आए उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा 2 अक्टूबर को सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए थे। इससे पहले वे विभिन्न आरोपों के चलते शांत होकर घर बैठ गए थे। पार्टी हाई कमान ने तलब किया  उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा क्या कुछ स्पष्टीकरण दिया इसका तो खुलासा नहीं हो पाया है। सोशल मीडिया पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा स्वच्छता अभियान और गाय का दूध निकालते हुए प्रचारित किए गए हैं। 

यातायात विभाग में उनकी कार्यशैली को लेकर विभिन्न प्रकार के सवाल उठाए जा रहे हैं उच्च शिक्षा में के द्वारा किए गए कार्यों को लेकर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं। हिंदी ग्रंथ अकादमी में बाहरी लोगों को लाकर नई चर्चा को जन्म दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें दूसरी बाद विधायक बनने के बाद उप मुख्यमंत्री का दर्जा दिया लेकिन वह खड़े नहीं उतर पाए। सवाल बहुत है आने वाले समय में इसका जवाब आ जाएगा।


डॉ. किरोड़ी लाल मीणा द्वारा अपनी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाना अब उनकी आदत बन गई है। कैबिनेट की बैठक में जाकर फिर यह कहना कि उनकी नहीं चल रही। एसआई भर्ती को निरस्त करने को लेकर एजी की राय पर मंत्रिमंडल की उप समिति के गठन को लेकर नाराजगी प्रकट करना और कहना कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें आश्वास किया था कि भर्ती निरस्त की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा सोशल मीडिया और विभिन्न चैनलों पर खुलेआम पर मुख्यमंत्री शर्मा के निर्णय का विरोध कर रहे हैं। उपचुनाव को देखते हुए निर्णय चुनौती कौन है वोटो की राजनीति को लेकर निर्णय होना है। 

कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा अपने भाई को टिकट दिलाने के लिए अपनी गतिविधियों को लेकर विभिन्न प्रकार के बयान बाजी कर रहे हैं। उन्हें यह अस्वस्थ नहीं किया जा रहा है कि उनके भाई कहां से टिकट दिया जाएगा  यही कारण है कि वे दौसा और देवली-उनियारा की राजनीति में सक्रिय हैं और वहां के लोगों को विश्वास दिला रहे हैं कि मैं उनकी समस्याओं को लेकर उनके साथ हूं।आप चाहे कुछ भी हो लेकिन मुख्यमंत्री शर्मा कीराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात और अब दिल्ली में होने वाली मुलाकातों को लेकर चर्चा जोरों पर है कि निर्णय कुछ भी हो सकता है। 

अब इंतजार कीजिए की राजनीतिक गतिविधियों में किस प्रकार का बदलाव प्रदेश के लोगों को देखने को मिलेगा भाजपा के संगठन और सत्ता में चर्चाऔर हलचल जोरों पर है। क्या मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा किसकी छुट्टी होगी किसको मिलेगा पद अब चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि सरदार,यादव और अनुसूचित जाति के विधायक के भाग्य भी खुल सकते हैं चलो चर्चा जोरों पर हैं अब हम सबआने वाले दिनों का इंतजार करते हैं कि क्या कुछ होने वाला है ? 

Previous
Next

Related Posts