Friday, 13 February 2026

जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह को 1600 वोटो से विजय घोषित करने को लेकर विवाद, कांग्रेस ने रिकाउंटिंग की की मांग, हंगामा जारी

जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह को 1600 वोटो से विजय घोषित करने को लेकर विवाद, कांग्रेस ने रिकाउंटिंग की की मांग, हंगामा जारी

जयपुर ग्रामीण लोकसभाक्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह को 1600 वोटो से विजय घोषित करने के कारण कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल चोपड़ा और समर्थकों ने विवाद खड़ा कर दिया है। जीत का अंतर कम होने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी ने री-काउंटिंग की मांग की है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मतगणना स्थल पर पहुंचे हैंऔर स्थिति का जायजा लिया। बड़ी संख्या में अनिल चोपड़ा के समर्थक गाड़ियों से कॉमर्स कॉलेज पहुंचे हैं और री-काउंटिंग की मांग कर रहे हैं। चोपड़ा के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की है। फिलहाल रिकाउंटिंग की मांग पर निर्णय किया जाना बाकी है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

Previous
Next

Related Posts