


दौसा से कांग्रेस के प्रत्याशी और विधायक मुरारी लाल मीणा लोकसभा का चुनाव जीत जाने के बाद भाजपा की राजनीति में अब राजनीतिक उठा पटक भी तेज हो गई है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने सोशल मीडिया के जरिए इस्तीफा देने के संकेत दिए हैं।
उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई पोस्ट करते हुए लिखा - "रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाई पर बचन न जाई।" डॉ. करोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि वे अपने बात के पक्के आदमी है। शाम पांच बजे से पहले वे इस्तीफा दे देंगे।