Saturday, 29 August 2026

बड़ी चौपड़ पर महाआरती में भाग लिया राज्यपाल मिश्र भगवान परशुराम की शोभायात्रा में सम्मिलित हुए


बड़ी चौपड़ पर महाआरती में भाग लिया राज्यपाल मिश्र  भगवान परशुराम की शोभायात्रा में सम्मिलित हुए

राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता चिंरजीवी भगवान परशुराम की शोभायात्रा में भाग लिया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित परशुराम जी की शोभायात्रा में सम्मिलित होते हुए राज्यपाल मिश्र ने बड़ी चौपड़ पर भगवान की महाआरती की। 

उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म के समय राम नाम रखा गया। महादेव ने जब उन्हें परशु नामक शस्त्र दिया, तो वह परशुराम हो गए। 

उन्होंने कहा कि न्याय के देवता परशुराम जी साहस और आत्मबल देने वाले चिरंजीवी हैं। वह शस्त्र और शास्त्र की भारतीय संस्कृति के संवाहक है।



Previous
Next

Related Posts