


राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार को हनुमंत शोभायात्रा समिति की और से आयोजित हनुमंत शोभायात्रा का निमंत्रण दिया।
राज्यपाल मिश्र को निमंत्रण देने के अवसर पर हनुमंत समिति के संयोजक धुवदास अग्रवाल, अध्यक्ष शंकर अग्रवाल, महामंत्री सोहन लाल ताम्बी कोषाध्यक्ष वीर सियाराम जैन सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
हनुमान जंयति पर 24 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा सायंकाल 5.00 बजे रामलीला मैदान से सजकर सागांनेरी गेट स्थित हनुमान जी के मंदिर से शुरू होकर जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, इन्दिरा बाजार, खजाने वालो के रास्ते होती हुई चांदपोल हनुमान जी महाराज के मंदिर पहुंचेगी।