Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल मिश्र ने गोविंद देव जी मन्दिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की


राज्यपाल मिश्र  ने गोविंद देव जी मन्दिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को गोविंद देव जी मंदिर में विधिवत पूजा और आरती कर प्रदेशवासियों की संपन्नता और खुशहाली के लिए कामना की है।

राज्यपाल मिश्र रविवार प्रातः गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने जन जन के आराध्य भगवान श्री गोविंद देव जी की आरती उतारी और विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान को लगाएं छप्पन भोग की झांकी के भी दर्शन किए। बाद में  उन्होंने मंदिर प्रांगण में लगभग 200 वर्षों से मनाए जा रहे फागोत्सव में भी भाग लिया।

Previous
Next

Related Posts