Saturday, 29 August 2026

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंची, मुख्यमंत्री शर्मा ने किया स्वागत, राजभवन में राज्यपाल मिश्रा ने की अगवानी


राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंची, मुख्यमंत्री शर्मा ने किया स्वागत, राजभवन में राज्यपाल मिश्रा ने की अगवानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान दौरे के लिए मंगलवार को सूरत से विशेष विमान से जयपुर पहुंची। जहां सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की। । जयपुर पहुंचने के बाद वे सीधे राजभवन गई, जहां उनका राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वागत किया। यहां उन्होंने मिश्र ने उनकी कुशलक्षेम पूछी।

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू मंगलवार कोराज भवन में हीरात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद बुधवार को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करेगी। उसके बाद वे कार्यक्रम में डूंगरपुर स्थित बेणेश्वर धाम जाएंगी। राष्ट्रपति बेणेश्वर धाम में राजीविका की ओर से लखपति दीदी योजना के तहत महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। वहीं, बेणेश्वर धाम पर स्थित मंदिरों में दर्शन का भी कार्यक्रम है।

Previous
Next

Related Posts