


राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के जयपुर पहुंचने पर उनकी अगवानी की।
एयरपोर्ट पर राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री शर्मा ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भाव भरा अभिनंदन किया।