Saturday, 29 August 2026

कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राजभवन में पौष बड़ा का आयोजन


कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राजभवन में पौष बड़ा का आयोजन

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य संस्कृति के लिए  मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया।

राज्यपाल मिश्र के निर्देश पर राज भवन में गुरुवार को इसी संदर्भ में पौष बड़ा प्रसादी का वितरण किया गया। 

इससे पहले राज्यपाल मिश्र ने राजभवन में राज राजेश्वर मंदिर स्थित भगवान शिव की और बाद में खाटूश्याम जी की पूजा अर्चना कर सभी की सुख-सम्पन्नता की कामना की।

इस अवसर पर राजभवन में खाटूश्याम जी के भजनो की प्रस्तुति हुईं। जिसमें राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

Previous
Next

Related Posts