Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल मिश्र ने पीएम मोदी से की मुलाकात,विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संवैधानिक जागरूकता के किए जा रहे कार्यों पर चर्चा

राज्यपाल मिश्र ने पीएम मोदी से की मुलाकात,विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संवैधानिक जागरूकता के किए जा रहे कार्यों पर चर्चा

राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार प्रात: राजभवन विश्राम गृह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से विशेष रूप से मुलाकात की।

राज्यपाल मिश्र ने इस अवसर पर शुभता के प्रतीक भगवान गणेश की छवि में उकेरी राजस्थान की प्रसिद्ध मीनाकारी कला का स्मृति चिन्ह भी उन्हें भेंट किया। उन्होंने शॉल ओढ़ाकर पीएम मोदी का अभिंनदन किया।

राज्यपाल मिश्र ने पीएम मोदी से इस दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संवैधानिक जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा भी की।

Previous
Next

Related Posts