


राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी मंगलवार को लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल बुधवार को कितने बजे शपथ ग्रहण होगा इसकाअभी खुलासा नहीं हो पाया है। पहले यह प्रयास लगाया जा रहा था कि बुधवार को शाम 4:00 बजे शपथ ग्रहण होगा।
मंगलवार देर रात तक शपथ लेने वाले मंत्रियों को सूचना नहीं प्राप्त हुई है । शपथ लेने वाले मंत्रियों के संभावित नाम वाले विधायक जयपुर पहुंच गए हैं वहआप फोन का इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें विधिवत रूप से दिल्ली से या फिरमुख्यमंत्रीकी ओर से शपथ का फोन आ जाए। यह पहला मौका है की शपथ ग्रहणकी तैयारी पूरी होने के बावजूद भीबनने वाले मंत्रियों को फोन नहीं पहुंचा है।
अब यह कहा जा रहा है कि राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार और गुरुवार को किसी भी दौरे पर नहीं जा रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा मंत्री की शपथ लेने वाले विधायकों की सूची अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विधिवत रूप से मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण के कार्ड भी अभी तक नहीं भेजे गए हैं। यह माना जा रहा है कि बुधवार सुबह मंत्री की शपथ लेने वाले विधायकों को फोन से सूचना प्राप्त हो जाएगी। वैसे कहने को तो संभावित बनेवाले दो दर्जन विधायकों के नाम की चर्चा जोरो पर है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी दावा किया कि शीघ्र ही मंत्रियों की शपथ लेने वाले विधायकों को सूचना भेज दी जाएगी।
संभावित मंत्रियों की सूची इस प्रकार से हो सकती है ! पुष्पेंद्र सिंह राणावत, बाली, प्रताप पुरी महाराज, पोकरण,पब्बाराम बिश्नोई, फलोदी,. जोगाराम पटेल, लूणी,. हम्मीर सिंह भायल, सिवाना,जयदीप बिहानी, श्रीगंगानगर,डॉ.किरोड़ी लाल मीणा, सवाईमाधोपुर,सुमित गोदारा, लूणकरणसर,झाबर सिंह खर्रा, श्रीमाधोपुर, जवाहर सिंह बेढम, नगर,अजय सिंह किलक, डेगाना, जोराराम कुमावत, सुमेरपुर,बाबा बालकनाथ, तिजारा, विश्वनाथ मेघवाल, खाजूवाला,ओटाराम देवासी, सिरोही,ताराचंद जैन, उदयपुरऔर बाबूलाल खराड़ी, झाड़ोल के नाम शामिल है।