

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राजकीय वायुयान से जैसलमेर पहुँची। एयरफोर्स स्टेशन जैसलमेर पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का स्वागत राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।
इस अवसर पर डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर अनिल कुमार, एडीजी ट्रैफिक हवासिंह घुमरिया,संभागीय आयुक्त जोधपुर बीएल मेहरा, जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने भी महामहिम की अगवानी की। एयरफ़ोर्स स्टेशन से राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू हेलीकॉप्टर में पोकरण के लिये रवाना हुई। जहां फ़ील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी पोकरण रवाना हुए।