


राज्यपाल कलराज मिश्र ने 15 वीं विधानसभा को भंग कर दिया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है अब 16 वीं विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो गया है।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीएम गहलोत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मंत्रिमंडलीय विभाग ने इस संबंध मेंआदेश भी जारी कर दिए हैं।
वहीं दूसरी और मंगलवार को देर रात चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव को लेकर लगाई गई चुनाव आदर्श आचार संहिता समाप्त कर दिया गया है।आयोग ने इसके लिए आदेश भी जारी किए हैं।