


टोंक से निर्वाचित हुए कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा से दूसरी बार की जीत जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की हार को लेकर जयपुर और दिल्ली में मंथन करेंगे ।पायलट ने कहा कि मेरा मानना है कि इस हार पर मंथन ईमानदारी के साथ किया जाना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुनखरगे,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रचार प्रसार किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा के चुनाव है और वह बहुत बड़ी चुनौती है ऐसे मेंउसे चुनाव को लड़ने के लिए हमें अभी से तैयारी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा ही कांग्रेस कार्यकर्ता रहा हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका हर संभव निर्वहन करूंगा।
सचिन पायलट ने कहा कि सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा का बयान मैंने भी देखा है,उस पर भी पार्टी को मंथन करना जरूरी है।