Saturday, 29 August 2026

हवामहल विधानसभा क्षेत्र में बिना लाइसेंस नहीं बिकेगा खुले में मीट नवनिर्वाचित विधायक बालमुकुंद आचार्य ने दिया अधिकारियों को निर्देश


हवामहल विधानसभा क्षेत्र में बिना लाइसेंस नहीं बिकेगा खुले में मीट नवनिर्वाचित विधायक बालमुकुंद आचार्य ने दिया अधिकारियों को निर्देश

हवामहल से चुनाव जीतने वाले भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जीतने के साथ ही हिंदुत्व का गेम खेलना शुरू कर दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर हवामहल विधानसभा क्षेत्र के चांदी की टकसाल इलाके में खुले में मीट की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हवा महल के विधायक बालमुकुंद आचार्य सोमवार को जब चांदी की टकसाल क्षेत्र के दौरे पर निकले तो समर्थकौ ने शिकायत की बिना लाइसेंस खुलआम मीट बेचा जा रहा है। इस पर नवनिर्वाचित विधायक बालमुकुंद आचार्य ने समर्थकों के सामने अपने मोबाइल से हेरिटेज नगर निगम के अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि जब नियमों के तहत खुले में मीट की बिक्री नहीं की जा सकती है तो सब यह क्यों हो रहा है इसे तत्काल रोका जाए। हेरिटेज नगर निगम अधिकारी ने भी नव निर्वाचित विधायक को आश्वासन दिया कि वे कार्रवाई करेंगे। यह बात सही है की हवामहल विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम क्षेत्रों में खुले रूप से बिना लाइसेंस के मीट की बिक्री की जा रही है।अब भाजपा के शासन आने के बाद इसमें कितना बदलाव आएगा यह तो समय ही बताएगा। लेकिन भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक बालमुकुंद आचार्य ने अपने हिंदुत्व के मुद्दे को हावी रखते हुए यह कार्रवाई की है।

Previous
Next

Related Posts