Saturday, 29 August 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर ट्वीट कर जनता का आभार व्यक्त किया


प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर ट्वीट कर जनता का आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसाभाजपा में है।  

उन्होंनेकहा कि भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।  

उन्होंने इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। 

उन्होंने कहा कि हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।

Previous
Next

Related Posts