Saturday, 29 August 2026

Ajmer Election Result Live: अजमेर जिले की 8 विधानसभा सीटों में से 6 बीजेपी ने जीती, किशनगढ़ और नसीराबाद में कांग्रेस जीती


Ajmer Election Result Live: अजमेर जिले की 8 विधानसभा सीटों में से 6 बीजेपी ने जीती, किशनगढ़ और नसीराबाद में कांग्रेस जीती

अजमेर जिले की 8 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 6 सीटों (अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, पुष्कर, केकड़ी, मसूदा और ब्यावर) पर जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस ने किशनगढ़ और नसीराबाद सीट से चुनाव जीता।

अजमेर जिले की विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा में शुरू हो चुकी है। विधानसभावार गणना के लिए 10 से 11 टेबल निर्धारित की गई हैं। ब्यावर और मसूदा में 279-279 मतदान केंद्र होने से 20- 20 राउंड में मतगणना होगी। जबकि अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, किशनगढ़, नसीराबाद, पुष्कर और केकड़ी विधानसभा में 13 से 20 राउंड में मतगणना होगी।

सबसे कम 13 राउंड अजमेर दक्षिण में होने से परिणाम सबसे पहले घोषित होने की संभावना है। वहीं नसीराबाद में सबसे अधिक 21 राउंड होने पर परिणाम सबसे बाद में चुनाव परिणाम आने की संभावना है। अजमेर जिले में औसत 72.55 मतदान मतदान हुआ। अजमेर उत्तर में 12, दक्षिण में 9, पुष्कर में 17, ब्यावर में 11, नसीराबाद में 10, केकड़ी में 8, किशनगढ़ में 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।

Previous
Next

Related Posts