Saturday, 29 August 2026

राजस्थान में 199 विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शुरू, भाजपा 115 और कांग्रेस 65 पर आगे, 17 पर अन्य आगे


राजस्थान में 199 विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शुरू, भाजपा 115 और कांग्रेस 65 पर आगे, 17 पर अन्य आगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई  हैं। गणना के अनुसार प्रदेश में  भाजपा 104 और कांग्रेस 77 सीटों पर आगे है, वहीं 16 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। डाक मतपत्रों की मतगणना के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से गिनती शुरू हो जाएगी है। सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी आगे चल रही हैं।

दोपहर 12 बजे तक यह तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी कि अगली सरकार किसकी होगी। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं। इस विधानसभा चुनाव में 1863 प्रत्याशी मैदान में हैं।


Previous
Next

Related Posts