


जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों पर 8 बजे मतगणना शुरू होगी। दोपहर तक 19 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 199 प्रत्याशियों की हार जीत का निर्णय हो जाएगा। जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज में मतगणना के लिए इस बार ईवीएम और डाकमत पत्र की काउंटिंग के लिए 332 टेबल लगाई गई हैं। इस पर 383 राउंड में 38.78 लाख मटन की मतगणना की जाएगी।
सबसे पहला परिणाम सिविल लाइंस विधानसभा से आ सकता है, क्योंकि इस सीट पर मतगणना के लिए सबसे कम 18 राउंड होंगे, जबकि सबसे अंतिम रिजल्ट बगरू और झोटवाड़ा विधानसभा का आने की संभावना है। क्योंकि यहां वोटों की गिनती सबसे ज्यादा 23-23 राउंड में पूरी होगी।