Saturday, 29 August 2026

प्रदेश की जनता को अब कुछ घंटों में भ्रष्टाचारी और लूटने वाली सरकार से मिलेगा छुटकारा : सीपी जोशी


प्रदेश की जनता को अब कुछ घंटों में भ्रष्टाचारी और लूटने वाली सरकार से मिलेगा छुटकारा : सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ विजय का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को कुछ घंटों में भ्रष्टाचारी और प्रदेश को लूटने वाली सरकार से छुटकारा मिलने वाला है। प्रदेश में सुशासन का कमल खिलने वाला है। पांच वर्षों से नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान के नाम पर तुष्टिकरण करने वाली मुगलिया सोच वाली कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता ने वोट की पेटी में दफन कर दिया है।

सीपी जोशी ने कहा कि चुनाव प्रचार में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इनके प्रमुख नेता यहां आते रहे, लेकिन जब महिलाओं से दुष्कर्म हुआ, किसानों की जमीनें नीलाम के आदेश निकले, युवाओं के पेपर बेचकर उनका भविष्य बर्बाद हुआ। तब जनता की चीत्कार इनको नहीं सुनाई दी। इसी का परिणाम है कि इन चुनाव परिणाम में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने जा रहा है।

सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता को मोदी गारंटी और मोदी जी के वादों पर पूरा विश्वास है। एक तरफ पूरे कार्यकाल में जनता के लिए काम करने वाला अपनी गारंटी दे रहा है, तो दूसरी तरफ 5 वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ 5 महीने काम करने वाला अपनी गारंटी देता है। जनता कांग्रेस सरकार की झांसेबाज़ी को समझ चुकी है। इसलिए आज किसान, युवा, महिला विरोधी कांग्रेस सरकार की हमेशा के लिए विदाई होने जा रही है।

Previous
Next

Related Posts