


प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्षख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ है और नतीजे चौंकाने वाले आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले दिन से ही आपस में झगड़ रही थी, भाजपा की कोई नीति नहीं थी, कोई एजेंडा नहीं था।
उन्होंने कहा किभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खुद तो चुनाव लड़ने रहे और वह एक भी सीट जीतने की ताकत नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ चुनाव हार रहे हैं।