


सवाईमाधोपुर से भाजपा प्रत्याशी सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान देकर राजनीति में हड़कंप मचा दिया है कि कांग्रेस प्रत्याशी बैंगलूरू जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो रिसोर्ट बुक किए गए हैं। स्पेशल प्लेन से लेकर जाएंगे और बाड़ाबंदी कर देंगे।
डॉ. करोड़ी लाल मीणा ने कहा कि लेकिन तीन दिसम्बर को बाड़ा खुला छोड़ देंगे और जो हार जाएंगे। उन्हें कहेंगे जाओ अब थकान मिटाओ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पांच साल यही तो किया है। जनता के धन को पूरी तरह से बर्बाद किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपाके पास भूमि बहुमत आएगा और120 सीटों से ज्यादा हम जीत कर आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्यमंत्री 7 दिसंबर को शपथ ले लेगा।
डॉ. करोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को खाटू श्याम मंदिर जाकर पूजा अर्चनाकर जीत का आशीर्वाद भी लिया है।